पाकिस्तानी नेता भी भारत के PM के मुरीद, विश्व सद्भावना कार्यक्रम में बोले- मोदी है तो मुमकिन है ..."

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2023 - 03:13 PM (IST)

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया में  मुसलमानों और ईसाइयों सहित विभिन्न धार्मिक समुदायों के सदस्यों ने मेलबर्न में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की  "सभी समुदायों का सम्मान करने की क्षमता" के लिए प्रशंसा की। NID फाउंडेशन की एक पहल विश्व सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन 23 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बंजिल पैलेस में किया गया था। NID फाउंडेशन द्वारा भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन (IMF) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक नेताओं, बुद्धिजीवियों, विद्वानों, प्रचारकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया।

 

इस मौके पर पाकिस्तान के लाहौर से ताल्लुक रखने वाले अहमदिया मुस्लिम समुदाय के एक सदस्य डॉ. तारिक बट ने कहा, "मैं अपनी तरफ से व्यक्तिगत रूप से क्या कह सकता हूं... मेरे बहुत सारे भारतीय दोस्त हैं और मैंने उन्हें अब एकजुट होकर कई गतिविधियां करते देखा है।  मैं भी उनकी गतिविधियों का  हिस्सा रहा हूं। मुझे लगता है कि अब भारतीय और पाकिस्तानी मुसलमानों के बीच सद्भाव व मेलजोल बड़ा है। हम मतभेदों की तुलना में अधिक समानताएं लाना चाहते हैं। और यह सब मोदी है तो मुमकिन है।"

 

इस आयोजन को एक बड़ी पहल बताते हुए और हिंदू और मुस्लिम समुदायों को एक साथ जोड़ने और उन्हें एक मंच पर लाने के लिए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी समुदायों को सद्भाव और शांति को बढ़ावा देने के लिए अन्य समुदायों के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करके सही काम कर रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News