कोरोना का खौफ: मोदी सरकार ने NPR की अनिश्चितकाल तक स्थगित

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2020 - 05:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  सरकार ने जानलेवा वायरस कोरोना के कारण उत्पन्न महामारी की स्थिति को देखते हुए जनगणना 2021 के पहले चरण और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को अपडेट करने के कार्य को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने आज कहा कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर देश भर में 21 दिन की पूर्णबंदी की घोषणा की गयी है। पूर्णबंदी के कारण लोगों को अपने घरों में रहने और कहीं नहीं जाने को कहा गया है। इसे देखते हुए जनगणना और एनपीआर के कार्य को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।               


जनगणना 2021 दो चरणों में की जानी है जिसके पहले चरण में मकानसूचीकरण और मकान गणना का कार्य एक अप्रैल से सितंबर तक किया जाना था। दूसरे चरण में अगले वर्ष 9 फरवरी से 28 फरवरी तक जनसंख्या गणना का काम किया जाना था। पहले चरण के दौरान ही असम को छोड़कर सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में एनपीआर को अपडेट करने का काम किया जाना था। कोरोना के प्रकोप के चलते सरकार ने मंगलवार से सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में हाई अलटर् घोषित किया है। सभी मंत्रालयों और संबंधित विभागों को पूर्णबंदी के संबंध में जारी किये गये दिशा निर्देशों को सख्ती से लागू करने को कहा गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सामाजिक दूरी बनाये रखने सहित विभिन्न एहतियाती उपायों के लिए सलाह जारी की है। 

 

दो चरणों में की जानी थी जनगणना 2021 

  • i) प्रथम चरण: मकानसूचीकरण और मकान गणना-अप्रैल से सितंबर, 2020 और ii) दूसरा चरण: जनसंख्या गणना-9 फरवरी से 28 फरवरी, 2021। 
  • जनगणना 2021 के प्रथम चरण के साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का अपडेशन असम के अतिरिक्त सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी प्रस्तावित था ।
  • कोविड-19 के प्रकोप के कारण, भारत सरकार के साथ-साथ राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 
  • गृह मंत्रालय के आदेश दिनांक 24.03.2020 के तहत देश में कोविड -19 महामारी के रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले उपायों पर भारत सरकार के मंत्रालयों/ विभागों तथा राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा उनके सख्त कार्यान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 
  • अनेक राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लॉकडाउन भी घोषित कर दिया गया है। 
  • भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सामाजिक सावधानी सहित विभिन्न एहतियाती उपायों के लिए सलाह जारी की है।
  • उपर्युक्त बातों को ध्यान में रखते हुए; जनगणना 2021 के प्रथम चरण और एनपीआर का अपडेशन तथा फील्ड से जुडे अन्य कार्य, जो कि 01 अप्रैल, 2020 से शुरू होने थे, को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।
     

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News