PM मोदी के मुरीद हुए इजरायली सांसद, मोदी- मोदी के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मिला ये सम्मान

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 01:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल दौरे पर गए हैं। उनके इस दौरे के दौरान एक ऐतिहासिक पल सामने आया है। पीएम मोदी एक ऐसे नेता बन चुके हैं जो भारत के अलावा विदेशों में भी काफी पसंद किए जाते हैं। बीते दिन इजरायरल दौरे के पहले दिन उन्हें इजरायल की सांसद में 'स्पीकर ऑफ द नेसेट' सम्मान से नवाजा गए गया। उनका ये सम्मान तालियों की गड़गड़ाहट और मोदी- मोदी के नारों  की गूंज के बीच हुआ। स्वागत का यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा और स्पीकर द्वारा औपचारिक संबोधन शुरू करने के बावजूद सदन में उत्साह कम नहीं हुआ।

<

>

इजरायली संसद में मिला विशेष सम्मान
इस दौरे की एक दिलचस्प बात यह रही कि जहां इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण के समय विपक्ष के नेता बाहर चले गए थे, वहीं पीएम मोदी के बोलने की बारी आते ही विपक्षी सांसद अपनी कुर्सियों पर लौट आए। यह घटना प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के प्रति वहां के राजनेताओं की गहरी दिलचस्पी को दिखाती है। अपने भाषण के दौरान मोदी को कई बार 'स्टैंडिंग ओवेशन' (खड़े होकर सम्मान) मिला, जो किसी विदेशी नेता के लिए एक दुर्लभ सम्मान माना जाता है।

PunjabKesari

कूटनीति और सौहार्द का दिखा संगम
संबोधन समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल स्पीकर से शिष्टाचार भेंट की, बल्कि वे स्वयं चलकर गए जहां विपक्षी सांसद बैठे थे। उन्होंने विपक्षी नेताओं से हाथ मिलाया और सौहार्दपूर्ण बातचीत की। सदन की कार्यवाही पूरी होने के बाद इजराइली सांसदों में पीएम मोदी के साथ तस्वीरें खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई।

इजराइली संसद में मिला यह असाधारण सम्मान भारत और इजराइल के बीच प्रगाढ़ होते कूटनीतिक और रणनीतिक रिश्तों की एक जीवंत तस्वीर पेश करता है। सदन के भीतर "बीबी" (नेतन्याहू) और "मोदी" के नारों का गूंजना दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच की केमिस्ट्री को भी उजागर


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News