मोदी ने  द्रौपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किए जाने पर गर्व व्यक्त किया

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2024 - 08:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क ( रघुनंदन पराशर) : प्रधानमंत्री कार्यालय ने एतवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक ट्वीट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किए जाने पर असीम गर्व व्यक्त किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच गहराई से निहित संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है।

अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति जी को ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित होते देखना हमारे लिए गर्व का पल है। यह हमारे देशों के बीच सुदृढ़ संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है। यह सार्वजनिक जीवन में उनके कई वर्षों के महत्वपूर्ण योगदान की पहचान भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News