केंद्रीय बल और पैसे से चुनाव नहीं जीत सकते मोदी: ममता

punjabkesari.in Wednesday, May 15, 2019 - 05:28 AM (IST)

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने चुनावों में पैसे का इतना खुल्लम-खुल्ला इस्तेमाल पहले कभी नहीं देखा और आरोप लगाया कि ये पैसे हवाला के हैं।
PunjabKesari
बनर्जी ने जाधवपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं आठ बार सांसद और दो बार विधायक चुनी गयी। मैंने कभी भी पैसे का इतना खुल्लम खुल्ला इस्तेमाल नहीं देखा। उन्होंने राज्य प्रशासन को हाईजैक कर लिया है। कोलकाता में करोड़ों रुपये बांटे जा रहे हैं। यह सब हवाला का पैसा है। वे प्रति मतदाता पांच हजार रुपए तक बांट रहे हैं। यह चुनाव है या मजाक?''
PunjabKesari
उन्होंने कहा, ‘‘वे लोग जब यहां आते हैं तो क्या उनके हेलिकॉप्टर की जांच नहीं की जानी चाहिए? मैंने सुना है कि पैसों के बक्सों को एक जगह से दूसरी जगह लाने-ले जाने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वाहनों का भी इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने त्रिपुरा में भी इसी तरह वोट खरीदें। वे बंगाल में सफल नहीं होंगे।''
PunjabKesari
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी को लगता है कि वह केंद्रीय बलों का इस्तेमाल कर चुनाव जीत जाएंगे। सुरक्षा बल आम लोगों पर गोलियां कैसे चला सकते हैं। वे लोगों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। वे ऐसा कैसे कर सकते हैं। उन्हें हमारे राज्य, हमारी भाषा और हमारी संस्कृति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।''
PunjabKesari
बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा विभाजनकारी राजनीति करना चाहती है। वे राजनीतिक फायदे के लिए लोगों को धार्मिक आधार पर बांटना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लगभग तीन महीने से चल रहा है। उन्होंने इतने लंबे समय तक चलने वाला चुनाव कभी नहीं देखा। मतदान की तारीखें इस तरह निर्धारित की गई हैं कि भाजपा को फायदा हो सके।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News