मोदी कैबिनेट विस्तार: शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में नए मंत्री लेंगे शपथ, सामने आया invitation लेटर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 07, 2021 - 04:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार और पुनर्गठन से पहले नए मंत्रियों के लिए जगह बनाते हुए आज एक के बाद एक कई मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। बुधवार शाम होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में पांच कैबिनेट मंत्री भी हैं। वहीं नए मंत्रियों के शपथग्रहण का आमंत्रण पत्र भी सामने आया है। आमंत्रण पत्र शपथ ग्रहण समारोह का समय और स्थान के बारे में जानकरी दी गई है। सभी नेता, शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में, मंत्री पद की शपथ लेंगे।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैं। मौजूदा मंत्रिपरिषद में कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत सहित कुल 53 मंत्री हैं और नियमानुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 81 हो सकती है। इस बीच, आज सुबह मंत्री पद के संभावित चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे।

 

वहीं मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, रसायन एवं उरर्वक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा , स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री प्रताप सारंगी, वन और पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो और खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राव साहेब दानवे ने इस्तीफा दे दिया। एक सूत्र ने बताया कि रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। निशंक कुछ समय पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे। ठीक होने के बाद उन्हें दोबारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मद्देनजर अस्तपाल में भर्ती होना पड़ा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News