जब इस लेडी डकैत ने दिखाई दबंगई बोली, ''जंगल में होते तो बताती, कैसे रहती थी मैं''

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2016 - 02:12 PM (IST)

ग्वालियर: पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद दस्यु सुंदरी चंदा के तेवर में कोई बदलाव नहीं आया। दरअसल, चंदा ने मीडिया के एक सवाल का दबंगई से जवाब देते हुए कहा कि यहां क्या बताऊं, जंगल में होते मीडियाकर्मी, तो बताती कि मैं वहां कैसे रहती थी। 

चंदा, फूलनदेवी की तर्ज पर ग्लैमरस लाइफ जीना चाहती थी। वह जंगलों में जींस-टीशर्ट पहनकर घूमती थी। उस पर 10 हजार का इनाम सरकार ने घोषित किया था। चंदा को शिवपुरी पुलिस ने गुरुवार की रात अमोला के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है। चंदा, खोड़ क्षेत्र में बन रहे एक डैम के निर्माण में लगे एक इंजीनियर के बेटे को किडनैप करना चाहती थी।

एसपी मो. युसुफ कुर्रेशी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सलैया के जंगलों में कुख्यात डकैत चंदा गड़रिया और भोजा गड़रिया हथियारों से लैस होकर कोई घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं। इस सूचना पर एसपी यूसुफ कुर्रेशी ने अपनी टीम को घेराबंदी करने के लिए निर्देश दिए। सर्चिंग के दौरान  पुलिस ने चंदा को तो मौके से ही पकड़ लिया लेकिन दूसरा डकैत भाग निकला।

महज 64 दिनों में सुर्खियों में आया डकैत चंदन गड़रिया गैंग और उसकी प्रेमिका चंदा की प्रेम कहानी का अंत 30 जनवरी को हुआ। इनकी लव स्टोरी का ''द एंड'' डकैत चंदन गड़रिया के पुलिस की गोली से मारे जाने के बाद ही हो गया था। रात को पकड़े जाने के बाद चंदा ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसकी शादी वीरपाल से हुई थी। उसका ससुर उसे प्रताडि़त करता था।

इसके बाद जब वह अपने मायके मामोनी आई तो उसने अपने ममेरे भाई चंदन को सारी बात बताई। इसके बाद चंदन ने उसे समझाया कि हम दोनों अपना एक गैंग बनाकर जंगल में उतरेंगे। अपहरण करेंगे उससे पैसा वसूलेंगे जब पैसा जमा हो जाएगा तो फूलनदेवी की तरह दौलत और शोहरत दोनों मिलेगी, लेकिन पुलिस ने बिती रात इन्हें गिरफ्तार कर इनकी सारी मनोकामना पर पानी फेर डाला। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News