विवादित मुद्दों पर अपना रुख साफ करे MNS, तभी गठबंधन पर होगा विचार: कांग्रेस

punjabkesari.in Tuesday, Mar 20, 2018 - 12:51 AM (IST)

नई दिल्ली: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चह्वाण ने कहा है कि राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को पहले कुछ विवादित मसलों पर अपना रुख स्पष्ट करना होगा, उसके बाद ही कांग्रेस मनसे के साथ किसी तरह के गठजोड़ पर विचार करेगी।

चह्वाण का यह बयान राज ठाकरे के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने 2019 में मोदी मुक्त भारत के लिए विपक्षी एकता की वकालत की थी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने यह भी कहा कि राज ठाकरे के प्रस्ताव पर कांग्रेस में कोई चर्चा नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की स्थिति कुछ मसलों पर विवादित है। पार्टी को गठबंधन से पहले इन मसलों पर अपना रुख साफ करना होगा। हालांकि, चह्वाण ने यह नहीं बताया कि वह किन मुद्दों को विवादित कह रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News