#MeToo में फंसे एमजे अकबर बोले-''मैं भी चौकीदार'', बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 04:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: यौन शोषण के आरोप में घिरे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एम जे अकबर एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। भाजपा द्वारा जोर-शोर से शुरू किए ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान में हिस्सा लेते हुए अकबर ने भी ट्वीट किया, जिस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उन्हे खरी खोटी सुना दी।
PunjabKesari

दरअसल अकबर ने ट्विटर पर लिखा था कि मैं खुद को #MainBhiChowkidar से जोड़कर गर्व महसूस कर रहा हूं। देश को प्यार करने वाला नागरिक होने के नाते मैं भ्रष्टाचार, गंदगी, गरीबी और आंतकवाद को हराने व बेहतर, मजबूत, समृद्ध और सुरक्षित देश बनाने में अपना पूरा सहयोग दूंगा। उनके इस ट्वीट को बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने  रीट्वीट करते हुए लिखा कि अगर आप भी चौकीदार हैं तो कोई भी महिला सुरक्षित नहीं #BesharmiKiHadd @IndiaMeToo'।
PunjabKesari

बता दें कि कुछ समय पहले चले #MeToo अभियान में भाजपा नेता एमजे अकबर पर भी यौन शोषण के आरोप लगे थे। जिसके बाद उन्होंने विदेश राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। कबर पर करीब 20 महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसे लेकर ही रेणुका ने उन पर तंज कसा। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News