मिशन राजस्थानः कांग्रेस पर बरसे शाह, परिवारवाद पर बोला हमला

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 05:27 AM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को राजस्थान का दौरा किया। जयपुर दौरे के दौरान उन्होंने यहां एक प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस सभागार में बैठे लोग का पता नहीं कि कितने लोग यहां भाजपा को वोट देंगे। शाह ने सम्मेलन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ा था, तब सबको पता था कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा? उन्होंने कहा कि क्या आपको पता है भाजपा में मेरे बाद कौन अध्यक्ष होगा? ये एक संशय का विषय होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी में कोई नहीं कह सकता है, कि अगला अध्यक्ष कौन होगा?

PunjabKesari

शाह ने कहा कि देश में करीब 1650 राजनीतिक दलों में से केवल भाजपा और कम्यूनिस्ट पार्टी ही लोकतांत्रिक तरीके से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में छोटे-छोटा कार्यकर्ता अपने पराक्रम के आधार पर पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है। बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले अपनी पार्टी में लोकतंत्र लाए। फिर हमसे सवाल करे।

PunjabKesari

भाजपा अध्यक्ष ने 2013 की याद दिलाते हुए प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में कहा कि 2013 में देश का युवा आक्रोशित होकर रोड पर था, महिलाओं सुरक्षित नहीं थीं। सीमाएं की सुरक्षा का ठोर ठिकाना नहीं था। भारत का सम्मान नीचे, नीचे... पाताल तक गिरता गया। देश के अंदर एक के बाद एक 12 लाख करोड़ के घोटाले उजागर हुए थे। उन्होंने कहा कि 2013 में देश ही नहीं विश्व में रहने वाले भारतीयों के मन में सवाल था कि देश किस दिशा में जाएगा। अर्थव्यवस्था के सारे आंकड़े औंधे मुंह गिरे। लेकिन कोई यंत्रणा इसकी चिंता नहीं करती थी। शाह ने कहा कि सरकार ऐसे चलती थी, कि हर कोई अपने आप को प्रधानमंत्री मानता था, लेकिन प्रधानमंत्री को कोई प्रधानमंत्री नहीं मानता।

PunjabKesari

शाह ने कहा, 2014 में भाजपा ने मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और देश की जनता ने ऐतिहासिक जनादेश भारतीय जनता पार्टी को दिया। उन्होंने कहा कि 30 साल बाद देश की जनता के एक दल को ऐतिहासिक जनादेश दिया था और आजाद भारत के इतिहास में पहली बार था कि किसी गैर कांग्रेसी दल की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 70 साल बाद 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहली बार गरीब से गरीब घर में उज्जवला गैस योजना के जरिए साढ़े पांच करोड़ लोगों तक गैस पहुंचाई।

PunjabKesari

प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने बताया कि कैसे मोदी सरकार में 50 करोड़ लोगों को फायदा मिला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया है। मोदी सरकार ने गांव, गरीब, किसान शहरों और सड़कों हर क्षेत्र में विकास किया है। इससे पहले शाह ने जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News