अरब सागर में मिला इंडियन नेवी का लापता पायलट, 12 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

punjabkesari.in Monday, Dec 07, 2020 - 06:36 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय नौसेना के क्रैश हुए ट्रेनी एयरक्राफ्ट MIG-29K के पायलट का शव सोमवार को अरब सागर में मिला। भारतीय नौसेना के जवान बीते 12 दिनों से अरब सागर में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। 26 नवंबर को MIG-29K एयरक्राफ्ट कैश हो गया था, इसमें एक पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया था, जबकि दूसरा लापता था।

इंडियन नेवी की ओर से जारी बयान में बताया गय है कि जिस पायलट का शव बरामद हुआ है, उनका नाम कमांडर निशांत सिंह है। शव गोवा कोस्ट से करीब 50 किलोमीटर दूर अरब सागर में मिला। शव 70 मीटर गहरे पानी में था।

प्रैक्टिस फ्लाइंग में क्रैश हुआ था एयरक्राफ्ट
इंडियन नेवी ने बताया कि 26 नवंबर की शाम 5 बजे एयरक्राफ्ट क्रैश होकर अरब सागर में गिर गया था। इसकी जानकारी अगले दिन सुबह नेवी अफसरों को मिली थी। तत्काल सर्च ऑपरेशन में नेवी के जवानों ने एक पायलट को सुरक्षित ढूंढ लिया था। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही थी।

इस साल MiG-29K का यह तीसरा क्रैश है। फरवरी में गोवा में रूटीन सॉर्टी (प्रैक्टिस उड़ान) के दौरान नेवी का MiG क्रैश हो गया था। तब पायलट ने खुद को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। MiG-29 एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रमादित्य से ऑपरेट होते हैं। हाल ही में मालाबार में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त युद्धाभ्यास में MiG विमानों में हिस्सा लिया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News