5 शादियां 12 अफेयर... फिर भी तीन दिनों तक घर में सड़ती रही लाश

punjabkesari.in Thursday, Apr 17, 2025 - 07:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क : बॉलीवुड को मायानगरी कहा जाता है, क्योंकि यहां हर किसी की किस्मत पल-पल बदलती रहती है। आज हम एक ऐसे अभिनेता की बात करेंगे, जो 1990 के दशक में काफी प्रसिद्ध थे। वह ब्लैक बेल्ट मार्शल आर्टिस्ट और कुशल डांसर थे, लेकिन एक समय ऐसा भी आया कि वह 18 साल तक बेरोजगारी और गरीबी में जीते रहे। हम बात कर रहे हैं अभिनेता महेश आनंद की।

महेश आनंद ने फिल्म इंडस्ट्री में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अलग-अलग भाषाओं में अभिनय किया। अभिनय में कदम रखने से पहले महेश एक मॉडल, डांसर और प्रशिक्षित मार्शल आर्टिस्ट थे। उन्होंने 1984 में कमल हासन और रीना रॉय की फिल्म 'करिश्मा' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। 80 और 90 के दशक में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और बड़े सितारों जैसे अमिताभ बच्चन, गोविंदा, संजय दत्त, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर किया।

PunjabKesari
हालांकि, महेश आनंद का करियर 2000 के बाद बुरी तरह से गिर गया। एक फिल्म के सेट पर चोटिल होने के बाद उनका करियर और भी खराब हो गया और उन्हें 6 महीने तक अस्पताल में रहना पड़ा। इसके बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया।

महेश आनंद की पांच शादियां हुई थीं, लेकिन अपने आखिरी दिनों में वह अकेले रह गए थे। उनका सपना था कि वह अपने बेटे त्रिशूल को गले लगाएं, लेकिन यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई। महेश की मौत के बाद उनका शव तीन दिन तक घर में पड़ा रहा और सड़ने लगा। उनकी पांचवीं पत्नी रूस से मुंबई आई और उनका अंतिम संस्कार किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News