कश्मीर की खूबसूरती की दीवानी हुईं Miss World करोलिना बिलावस्का, बोलीं- मैं अपने परिवार और दोस्तों के स्वागत के लिए और इंतजार नहीं कर सकती

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2023 - 08:35 PM (IST)

नेशनल डेस्कः विश्व सुंदरी (Miss World) कैरोलिना बिलावस्का इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। वह देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर भारत की विविधिता के बारे में जानकारी ले रही हैं। इस बीच मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का कश्मीर के दौरे पर पहुंचीं। वह कश्मीर की खूबसूरती को देखकर अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पाईं। उन्होंने मीडिया से बात करते हे कहा कि मैं भारत में कश्मीर को देखने का अवसर मिलने के लिए आभारी हूं। मैंने इसकी बिल्कुल कल्पना नहीं की थी। कश्मीर की सुंदरता आपको हैरान कर देती है। उन्होंने कहा कि हमने कश्मीर के बारे में सुना था। कश्मीर बहुत अच्छी जगह है...लेकिन यहां आकर सच में लगा कि यह वाकई जितना सोचा था उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत जगह है।


मिस वर्ल्ड ने आगे कहा कि हमने जो देखा वो वास्तव में हमारे लिए हैरान कर देने वाला और हमारे मन-मस्तिष्क को चकित कर देने वाला था। यहां सभी ने हमारा इतने अच्छे से ख्याल रखा। इतनी गर्मजोशी से स्वागत किया कि मैं 140 देशों और अपने दोस्तों और परिवार का स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भारत में बहुत सी जगह हैं। दिल्ली-मुंबई भी बेहद खूबसूरत हैं। मैं भारत में कश्मीर जैसी और जगहों को देखने के लिए उत्सुक हूं।
PunjabKesari
श्रीनगर की फेमस डल झील पहुंची कैरोलिना
मिस वर्ल्‍ड कैरोलिना बिलावस्‍का इन दिनों कश्‍मीर के दौरे पर हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान मिस वर्ल्‍ड के साथ मिस वर्ल्‍ड इंडिया सिनी शेट्टी और मिस वर्ल्ड कैरेबियन भी मौजूद रहीं। कैरोलिना ने कश्मीरी व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। ​​
PunjabKesari
अपने दौरे पर मिस वर्ल्‍ड श्रीनगर की फेमस डल झील भी पहुंची। यहां उन्होंने लोकप्रिय शिकारा नाव की सवारी की। यह किसी भी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के विजेता की पहली यात्रा है। पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने प्यूर्तो रिको में आयोजित मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब अपने नाम किया था।
PunjabKesari
भारत में होगा मिस वर्ल्ड-2023
इस साल के अंत में मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता की मेजबानी भारत कर रहा है। इससे पहले भारत में 1996 में ये कार्यक्रम आयोजित हुआ था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News