Delhi Weather: दिल्ली में मौसम हुआ मेहरबान, सामान्य से कम रहा न्यूनतम तापमान

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 01:22 PM (IST)

Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर के बाशिंदों के लिए वीकेंड की शुरुआत राहत भरी रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन के सामान्य औसत तापमान से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले घंटों में लोगों को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है जिससे वीकेंड का मजा दोगुना हो जाएगा।

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिन में गरज-चमक के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें: Bomb Threat Email: कन्नूर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, पुलिस ने की FIR दर्ज

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 61 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 143 दर्ज किया गया। 

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News