Mini Cooper Accident: मिनी कूपर कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, एक महिला की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 09:39 AM (IST)

 

गोवा: उत्तर गोवा में तेज गति से गुजर रही लग्जरी कार (मिनी कूपर) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पांच सितारा होटल की 23 वर्षीय महिला कर्मचारी की मौत हो गई जबकि उसका पुरुष सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार एक कारोबारी का बेटा चला रहा था।

पुलिस ने सोमवार को डेरियस डायस (22) को इस दुर्घटना के संबंध में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रविवार रात पणजी के पास डोना पाउला इलाके में हुआ। अधिकारी ने कहा कि कथित तौर पर मिनी कूपर कार चला रहे डायस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने यह भी बताया कि कार पर अस्थायी नंबर प्लेट लगी थी, जो किसी वाहन के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में पंजीकरण से पहले लगाई जाती है।

अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी दीक्षा परवडकर को एक निजी अस्पताल ले जाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके सहकर्मी डी. अरुणकुमार (26) की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों एक 5-Star होटल में कार्यरत थे और अपनी नाइट शिफ्ट पूरी करने के बाद घर लौट रहे थे। मामले की जांच जारी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News