सोपोर में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2019 - 03:26 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर में सेना के ऑपरेशन से बौखलाए आतंकियों ने शुक्रवार दोपहर को सोपोर में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया। विसफोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। पुलिस के अनुसार अब्दुल अजीज और अली मोहम्मद शफी नाम के दो पुलिसकर्मी छर्रे लगने से घायल हो गये। उन्हें सोपोर अस्पताल में भर्ती किया गया है

PunjabKesari


ग्रेनेड हमले की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंच गई। हमलावरों की तलाश हेतु पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया गया है। आपको बता दें कि साउथ कश्मीर के लस्सीपोरा में मुठभेड़ में चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News