मीका सिंह का बड़ा ऐलान: ''भाई दलेर मेहंदी ने जिंदगी में कभी शराब नहीं पी, अगर कोई साबित कर दे तो गाना छोड़ दूंगा''

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2026 - 01:57 PM (IST)

नई दिल्ली: उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में हुए एक स्टेज शो के दौरान दिग्गज गायक दलेर मेहंदी पर लगे नशे के आरोपों पर उनके भाई और मशहूर गायक मीका सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। मीका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आलोचकों को करारा जवाब दिया है और कहा है कि उनके भाई पूरी तरह से बेकसूर हैं।

हाल ही में नरेंद्रनगर में दलेर मेहंदी का एक लाइव शो था। शो के दौरान उत्तराखंड के विधायक सुबोध उनियाल मंच पर पहुंच गए और उन्होंने प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए दलेर पर नशे में होने का आरोप लगाया। विधायक का कहना था कि गायक ठीक से गा नहीं पा रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दलेर मेहंदी को काफी ट्रोल किया जाने लगा।

मीका सिंह ने दी खुली चुनौती
भाई के बचाव में उतरते हुए मीका सिंह ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "अगर आप कभी दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए देखें, तो मैं गाना छोड़ दूंगा।" मीका ने आगे चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई एक भी व्यक्ति यह साबित कर दे कि उसने दलेर को कभी शराब पीते देखा है, तो वे संगीत की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

खराब सेहत के बावजूद निभाया वादा
मीका ने खुलासा किया कि दलेर मेहंदी हाल ही में एक बड़ी सर्जरी से गुजरे थे और शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे। इसके बावजूद उन्होंने अपनी पेशेवर जिम्मेदारी को निभाते हुए शो किया।

मीका ने कलाकारों के संघर्ष के बारे में बात करते हुए कहा, "हम कलाकार अक्सर अपनी तबीयत की परवाह किए बिना लोगों से किए गए वादे पूरे करते हैं। चाहे हमें 104 डिग्री बुखार ही क्यों न हो, अगर शो तय है तो हम मंच पर जाते हैं। दलेर पाजी ने भी अपनी बीमारी और कमजोरी के बावजूद शो किया होगा।"

मंत्री के अधिकार पर बात, लेकिन 'शराबी' कहना गलत
मीका ने माना कि कार्यक्रम के आयोजक या भुगतान करने वाले मंत्री को शो की क्वालिटी पर सवाल उठाने का हक है, लेकिन किसी दिग्गज कलाकार को बिना सच जाने 'शराबी' कह देना पूरी तरह से गलत है। दलेर मेहंदी के तीन दशक लंबे शानदार करियर का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उनके भाई का कभी शराब या नशे से कोई नाता नहीं रहा है।

  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News