रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्यार में बाधा डाल सकते हैं इंद्रदेव

punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2017 - 04:03 PM (IST)

नई दिल्ली: अगर आप भी राखी बांधने या बंधवाने अपने भाई या बहन के पास जा रहे हैं तो आपके लिए के जरूरी खबर है। दरअसल, मौसम का मिजाज कुछ ठीक नहीं हैं और इंद्र देव आपके प्लान में बाधा डाल सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 7 अगस्त को पंजाब, हरियाण समेत उत्तर पूर्व के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में आप अपना प्लान जरा सोच समझकर बनाएं।

पंजाब हरियाणा के इन जिलों में बरसात

रक्षाबंधन पर सावन का आखिरी सोमवार मुसीबतों का सोमवार बन सकता है। मौसम विभाग के जारी अांकड़ों के मुताबिक, पंजाब के चंडीगढ़, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला और पठानकोट सहित आसपास के जिलों में दिन की शुरुआत बारिश से हो सकती है। सीमावर्ती जिले हिमाचल और हरियाणा के हिसार,भिवानी, पानीपत, अंबाला, शिमला, मंडी में भी बारिश की संभावना है। एेसे में बहने अपने भाई के घर निकलते समय मिठाई के डिब्बे के साथ रेन कोट भी लेकर चलें तो ही बेहतर होगा।     

 

दिल्ली और सीमावर्ती जिलों में थोड़ी राहत

राजधानी की बात करें तो यहां मौसम विभाग ने हल्की बूंदाबादी की घोषणा की है। दिल्ली से लगे गुड़गांव, फरीदाबाद, नोएडा में भी यही स्थिति रहेगी। इसके अलावा अगर बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां के लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद और आगरा के लोगों को मौसम से घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि यहां भी छुटमुट बारिश की चेतावनी है। इसके चलते दिनभर बादल छाए रहेंगे। एेसे में दिल्ली वाले दिल खोकर त्योहार का मजा ले सकते हैं।
 

बिहार और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश  

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उधर, पटना में शुक्रवार को 10 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गयी। जानकारी के मुताबिक, यह 2014 के बाद एक दिन में सबसे अधिक बारिश है। इसके अलावा राज्य के  झंझारपुर मधुबनी, सीवान, समस्तीपुर, नालंदा, पूर्वी चंपारण में 50-50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी थी। उधर, छत्तीसगढ़ में मोसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित उनके आसपास के जिलों 7 से 10 तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News