'18-19 मई को फिर से तूफान का खतरा, 70km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं'
punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 02:15 PM (IST)
नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग ने 18- 19 मई को दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में फिर से आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। चेतावनी बुलेटिन में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 50 से 70 किलोमीटर की गति से हवाएं चलने तथा गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में आज भी आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है।