मर्चेंट नेवी कर्मचारी की अरब सागर में मिली लाश, तीन दिन पहले जहाज से हुआ था लापता

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2025 - 06:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क : मुंबई में एक मर्चेंट नेवी कर्मचारी की लाश अरब सागर में पाई गई है। वह सोमवार की रात अपने जहाज से लापता हो गए थे। पुलिस के अनुसार, 23 साल के सुनील पचर राजस्थान के रहने वाले थे और पिछले साल नवंबर से मर्चेंट नेवी के जहाज पर अस्थायी कर्मचारी के रूप में काम कर रहे थे।

सोमवार की रात सुनील जहाज के डेक पर सो रहे थे और उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। जहाज पर खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद उनके सहकर्मियों ने मुंबई के येलो गेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

बुधवार को कुछ स्थानीय लोगों ने ससून डॉक इलाके में समुद्र में तैरती हुई लाश देखी और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को बरामद किया और उसकी पहचान सुनील पचर के रूप में की।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुनील की मौत पानी में डूबने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण सामने आएगा. लाश को आगे की जांच के लिए सेंट जॉर्ज अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने इस मामले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News