बंगाल नतीजे पर सोशल मीडिया पर छाए मीम्स, ममता बनर्जी का मजाक उड़ा रहे यूजर्स, वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 06:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आज का दिन देश की सियासत के लिए बेहद अहम बन गया है, क्योंकि चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के चुनावों की मतगणना जारी है। इनमें सबसे ज्यादा नजरें पश्चिम बंगाल के नतीजों पर टिकी हुई हैं, जहां शुरुआती रुझान पूरी तरह से सियासी बदल दी है। बीजेपी की बढ़त की खबरों के साथ ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है—मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है, जहां यूजर्स अलग-अलग अंदाज़ में चुनावी माहौल पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। इस समय सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स देखने को मिल रहे हैं। लोग TMC और ममता बनर्जी का मजाक बनाने के लिए जमकर मीम्स बना रहे हैं। 

आइए आपको मीम्स के बारे में बताते हैं।

PunjabKesari

1. खेला होबे दीदी...
पहला मीम जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है उसका थीम 'खेला होबे दीदी' है। इसमें पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को दिखाया गया है और वहीं पीछे पालकी में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बैठी हुई हैं और उन्हें विदा किया जा रहा है। वीडियो में सबसे ऊपर 'खेला होबे दीदी' लिखा हुआ है। बता दें कि नीचे दिखने वाले मीम को @BoseBhakt नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।
 

वहीं एक दूसरे यूजर्स ने लिखा-दी दी ने उसे जेल में डाल दिया 

 

PunjabKesari

वहीं एक @sumit1kalra के यूजर्स ने लिखा-4 मई: बंगाल में "दीदी गई"! ममता का साम्राज्य ढहते हुए...

 

बंगाल अब नई सुबह की ओर बढ़ रहा है — जहां सिंडिकेट नहीं, सिंहासन बदलेगा। जहां परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का अंत होगा। 4 मई 2026 — इतिहास में दर्ज हो गया। दीदी गई... अब बंगाल जागा! क्या आप भी मानते हैं कि बंगाल में असली बदलाव आ गया है? कमेंट में अपनी राय जरूर दें!

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News