ममता के घर के बाहर लगे 'जय श्री राम' के नारे, BJP कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 01:03 PM (IST)
Mamata Banerjee Residence News: पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी नतीजों के बीच तनाव और बढ़ गया है। आज कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों का एक समूह अचानक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर पहुंच गया। समर्थकों ने वहां जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के घर के बाहर 'जय श्रीराम' के नारे लगाए। जिसके बाद पूरा इलाका नारों से गूंज उठा।
जिस समय यह नारेबाजी हुई, उस समय मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आ रहे थे। प्रदर्शनकारियों के अचानक पहुंचने से वहां तैनात पुलिस बल सतर्क हो गया और आनन-फानन में भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।
कोलकाता में ममता बनर्जी के घर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए।🤣🔥 pic.twitter.com/tiy1f3Aaun
— ocean jain (@ocjain4) May 4, 2026
वहीं मुख्यमंत्री आवास के आसपास पहले से ही सुरक्षा कड़ी थी, लेकिन इस घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया गया है। इलाके में बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना या झड़प को रोका जा सके।
ममता बनर्जी के आवास के बाहर भाजपा समर्थक “जय श्री राम” के नारे लगा रहे हैं। pic.twitter.com/x8eg7PAwnF
— Arjun Chaudharyy (@Arjun5chaudhary) May 4, 2026
बता दें कि चुनाव परिणाम के दिन इस तरह की नारेबाजी को राजनीतिक विश्लेषक शक्ति प्रदर्शन और मनोवैज्ञानिक दबाव के रूप में देख रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है जबकि बीजेपी समर्थकों का कहना है कि वे अपनी खुशी जाहिर करने के लिए वहां पहुंचे थे।
