महबूबा की केन्द्र से अपील: पाक के साथ व्यापार रूटों को न किया जाए बंद

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2017 - 03:47 PM (IST)

नई दिल्ली : पाकिस्तान में तख्तापलट  के बाद रियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को पाकिस्तान के साथ कश्मीर मामले में शांति बहाली की उम्मीद नजर आ रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को केंद्र से अपील की है कि वह घाटी में शाङ्क्षत बहाली के लिए  लाहौर डिक्लेयरेशन को फिर से पुर्नजीवित करे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ व्यापार रूटों को बंद नहीं किया जाना चाहिए बल्कि तस्करों पर क्रैकडाउन किया जना चाहिए। शुक्रवार को ही सीएम ने केन्द्र को चेताया कि अगर जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे और धारा 370 को हटाया गया तो अच्छा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर संबिधान के साथ छेड़छाड़ की जाती है तो कहने में डर नहीं कि फिर कश्मीर में तिरंगे की कोई रक्षा नहीं करेगा।


लाहौर डिक्लयेरशन दोनों देशों के बीच द्वीपक्षीय समझौता है जो 1999 कारगिल के युद्ध के बाद हुआ था। यह समझौता तत्कालीन पीएम वाजपेयी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज के बीच हुआ था।


केन्द्र ने सीएम के बयान की निंदा की
सीएम के तिरंगे को लेकर दिए गए बयान की केन्द्र ने निंदा की है। केन्द्र ने कहा कि महबूबा का बयान बेतुका है। तिरंगा हमारी शान है। जम्मू कश्मीर में यह भी वैसे ही ऊंचा लहराया जाता है जैसे बाकी देश में। कोई अगर सत्ता में है तो इसका दुरूपयोग नहीं कर सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News