जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा के पास न घर है न गाड़ी, हल्फनामे में दी जानकारी

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2019 - 03:30 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रधान महबूबा मुफ्ती संपित्त के मामले में कंगाल हैं। उनके पास गाड़ी तो क्या, अपना घर और गहनें तक नहीं है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद उस हल्फनामे में दी है जो उन्होंने नामांकन पत्र के दौरान भरा है। महबूबा दो बार सांसद भी रह चुकी हैं। उनकी दो बेटियां हैं पर उन्होंने दोनों की आय के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है।


महबूबा के अनुसार उनके पास कुल 89 लाख की चल-अचल संपत्ति है। उनके अनुसार उनके पास उनके पैतृक गांव बिजबिहाड़ा में एक कनाल की भूमि है जिसकी कीमत 55 लाख है। उनके पास बैंक में करीब 33 लाख नकदी है। वह पीडीपी की टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ रही हैं। उनके हल्फनामे के मुताबिक उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News