न्यूजीलैंड हमला पर मोदी और कांग्रेस द्वारा निंदा नहीं करना अजीब है : महबूबा

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 12:31 PM (IST)

श्रीनगर : न्यूजीलैंड की अल नूर मस्जिद में हुए आतंकी हमले पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस और पी.एम मोदी से सवाल किए हैं। उन्होंने इस हमले की निंदा न किए जाने को अजीब करार दिया। एक अन्य ट्वीट में महबूबा ने लिखा कि ये अजीब है कि न तो पी.एम. मोदी और न कांग्रेस ने न्यूजीलैंड में हुए आतंकी हमले की निंदा की।

PunjabKesari
उन्होंने आगे लिखा कि आतंक का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन दुर्भाग्य से इसे इस्लाम से जोडऩा आसान और सुगम हो गया है। अपने ट्वीट में महबूबा ने सवालिया लहजे में लिखा, क्या ये आपराधिक चुप्पी सिर्फ  इसलिए है, क्योंकि हमला मुस्लिमों के खिलाफ  एक मस्जिद में किया गया। इस हमले के संदर्भ में महबूबा ने लिखा कि हमें इससे सीख लेनी चाहिए। इस तरह का हमला यहां भी हुआ था। उन्होंने लिखा कि नेतृत्व ने इसका राजनीतिकरण किया। युद्ध का उन्माद फैलाने में शामिल रहा और मुस्लिमों के खिलाफ  हमलों का परोक्ष समर्थन किया।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News