मेघालय विधानसभा अध्यक्ष दोनकूपर राय का निधन

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2019 - 06:28 PM (IST)

नई दिल्लीः मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष दोनकूपर राय का आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। राय को पेट की जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए 18 जुलाई को दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरूग्राम में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने रविवार को दोपहर बाद दो बजकर 50 मिनट पर अंतिम सांस ली। 
PunjabKesari
राय युनाईटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष थे। उनकी पार्टी मेघालय में सत्तारुढ मेघालय डेमोक्रेटिक गठबंधन में शामिल हैं। वह मार्च 2018 में मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये थे।मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने राय के निधन गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि राज्य ने एक पथप्रदर्शक और जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व खो दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News