जल्द ही दो कॉलेज शुरु करेंगे एम.एड. की पढ़ाई

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 01:57 PM (IST)

भागलपुरः शिक्षा क्षेत्र में बहुत जल्द बड़ी खुश खबरी सुनने को मिल सकती है। भागलपुर में बहुत जल्द एक साथ दो कॉलेजों में एम.एड. की पढ़ाई शुरू होगी। अध्यापक शिक्षा कॉलेज और निजी बी.एड. कॉलेज ने एम.एड. की पढ़ाई शुरु करने का फैसला लिया है। एन.सी.टी.ई. के नियम के तहत अब कॉलेज एक अतिरिक्त कोर्स बी.एड. की पढ़ाई के साथ चला सकता है।

विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित एक निजी कॉलेज ने एम.एड. को इसके लिए चुना है। कॉलेज के पास सभी संसाधन उपलब्ध हैं, उन्हे पूरी आशा है कि जल्द ही एन.सी.टी.ई. से संबंधन मिल जाएगा। उसके बाद कॉलेज को भागलपुर विश्वविद्यालय से संबंधन लेना होगा। दूसरी तरफ अध्यापक शिक्षा कॉलेज में भी कमेटी जल्द निरीक्षण के लिए आ रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News