MDH गरम मसाला में 5 और किचन किंग में FSSAI लिमिट से अधिक मिले 3 पेस्टिसाइड्स- लैब टेस्टिंग में खुलासा

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 11:57 AM (IST)

NEW DELHI: मशहूर स्पाइस ब्रांड MDH एक बार फिर अपने मसालों की सेफ्टी और क्वालिटी को लेकर चर्चा में आ गया है। फिटनेस इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर दीपक ठकरान  ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह खुलासा किया है कि उन्होंने MDH के दो प्रमुख मसालों- गरम मसाला और किचन किंग की एक मान्यता प्राप्त स्वतंत्र लैब में जांच कराई थी। इस जांच के नतीजों ने ग्राहकों के बीच भारी चिंता पैदा कर दी है।   

लैब टेस्ट में खुलासा
दीपक ठकरान के अनुसार, उन्होंने इन मसालों की टेस्टिंग के लिए खुद 28,000 रुपए खर्च किए हैं... जिसमें  पेस्टिसाइड्स की मात्रा अधिक निकली।

MDH Garam Masala: टेस्ट किए गए सैंपल में 5 पेस्टिसाइड्सकी मात्रा भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा तय की गई सुरक्षित सीमा से अधिक पाई गई।

MDH  Kitchen King: इस सैंपल में 3 पेस्टिसाइड्स तय FSSAI सीमा से ज्यादा पाए गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepak Thakran (@deepakthakranfitness)

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दीपक ने अपनी वीडियो में कहा, "मैंने इन मसालों की जांच पर  28,000 रुपए खर्च किए हैं। मुझे अपना पैसा वापस नहीं चाहिए, बस MDH कंपनी से इस बात की Clarity चाहिए कि इन टेस्टेड सैंपल्स में सुरक्षा मानकों से अधिक पेस्टिसाइड्स क्यों मिले?

इतना ही नहीं दीपक ठकरान ने यह भी कहा कि यह जांच केवल  Specific Batches के सैंपल्स पर की गई थी। उन्होंने आम जनता से सवाल पूछा है कि क्या अब बाजार से नए और फ्रेश बैचेज खरीदकर उनकी दोबारा टेस्टिंग कराई जानी चाहिए ताकि सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News