मॉरीशस तेल रिसाव मामले में जहाज का भारतीय कप्तान गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2020 - 12:22 PM (IST)

पोर्ट लुईसः मॉरीशस में जहाज से तेल रिसाव मामले में अधिकारियों ने मंगलवार को जापानी स्वामित्व जहाज के एक भारतीय कैप्टन को गिरफ्तार कर लिया। ये वही   जहाज है जिससे तेल रिसाव के बाद देश में पर्यावरणीय आपातकाल घोषित किया गया । 25 जुलाई को जहाज यहां के कोरल रीफ के पास पहुंचा था। उस दौरान शुरू हुए तेल रिसाव ने वहां मौजूद सैलानियों में खौफ था। हालांकि अधिकारी अभी ये खुलासा नहीं कर पाए हैं कि आखिर सिंगापुर से ब्राजील जा रहा जहाज, इस समुद्री आइसलैंड के इतने करीब कैसे पहुंच गया।

PunjabKesari

पुलिस अधिकारियों ने जहाज के भारतीय कप्तान और उनके मातहत डिप्टी कप्ता को गिरफ्तार करने की पुष्टि करते हुए उन्हों अदालत में पेश करने की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और बुधवार से बाकी क्रू मेंबर्स से भी पूछताछ होगी। गौरतलब है कि फ्रांस के विशेषज्ञ मदद में जुटे हुए हैं। वहीं मॉरिशस की मदद कर रही जापान इंटरनेशनल कॉपरेशन एजेंसी के मुताबिक तेल रिसाव की बड़ी मात्रा को हटा लिया गया है और अब बेहद कम ईंधन ही समुद्री किनारे पर बचा है।

PunjabKesari

सोमवार को ही जापान ने यहां अपने विशेषज्ञों की 7 सदस्यीय दूसरी टीम भेजने का ऐलान किया था। नई टीम में टोक्यो की एक एक्सपर्ट कंपनी के 6 सदस्य आज मॉरिशस रवाना होंगे जो इस काम में माहिर है। जहाज के भारतीय कप्तान और उनके श्रीलंकाई डिप्टी पर पाइरेसी और समुद्री कानूनों के उल्लंघन के तहत गिरफ्तार किया है। अदालत में मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News