विदेशी फूलों से सजा मां वैष्णो देवी का दरबार , नवरात्रि के पहले दिन देखें खूबसूरत नजारा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 12:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  हर बार की तरह इस बार भी नवरात्री के मौके पर मां वैष्णो देवी का दरबार  किसी जन्नत से कम नहीं लग रहा है। नवरात्रि  के खास मौके पर मां वैष्णो देवी के दरबार, प्राकृतिक गुफा सहित यात्रा मार्ग को विदेशी फूलों से सजाया गया है, दरबार का यह नजारा देखते ही बनता है। कोरोना के बढ़ते संकट के बीच भी माता वैष्णों के भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है।

 

अधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं। इस बार  नारियल व प्रसाद चढ़ाने के साथ मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन के दौरान पुजारियों द्वारा टीका लगाने पर रोक लगा दी गई है।कुछ फुट की दूरी से ही मां के दर्शन की अनुमति दी जा रही है। दरअसल कोरोना की दूसरी लहर के चलते श्राइन बोर्ड कोई खतरा नहीं उठाना चाहता है।

 


वहीं दरबार की सजावट की बात करें ताे भवन मार्ग पर कई स्थानों में आकर्षक प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इससे मार्ग फूलों की खुशबू से महक रहा है। हालांकि  चैत्र नवरात्र पर मुख्य बस स्टैंड पर रोजाना होने वाली दुर्गा पुजा को कोरोना संकट के चलते रद्द कर दिया गया है। यात्रियों की अधिक की संभावना के चलते एहतियातन कदम उठाया गया है। वहीं, इस बार कलश यात्रा भी नहीं निकाली जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News