कोविड-19 :जम्मू-कश्मीर के 4 जिलों में मास्क अनिवार्य

punjabkesari.in Wednesday, Jul 20, 2022 - 01:08 PM (IST)

 जम्मू-कश्मीर:  कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफे के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में 4 जिलों में मास्क को अनिवार्य किया गया है।
 जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जम्मू, श्रीनगर, गांदरबल और बांदीपोरा में फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या सोमवार को बढ़कर लगभग 1,200 हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में मई के आखिर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 50 से कम हो गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जम्मू, श्रीनगर, गांदरबल और बांदीपोरा जिलों में फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News