विवाहिता ने फंदा लगा कर दे दी जान

punjabkesari.in Monday, Mar 08, 2021 - 07:47 PM (IST)

साम्बा : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के अधीन आते गांव रतनपुर ने संदिज्ध हालात में एक विवाहिता ने फंदा लगा कर जान दे दी। मृतका का नाम ज्योति देवी पत्नी मुकेश कुमार बताया गया है। लगभग 30 वर्षीय इस महिला का शव गत रात दुपट्टे से बने फंदे से लटका पाया गया था। इसे जीएमसी में ले जाया गया था,ख्जहां इसे मृत लाया घोषित कर दिया गया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव को मायके वालों को सौंप दिया गया। 


मायके वालों का आरोप था कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है और मामले की पूरी जांच कर इंसाफ किया जाए। वहीं पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News