हनीमून के ख्वाब सजा रहे दूल्हे को बीवी ने पहुंचाया जेल!

punjabkesari.in Sunday, Jul 02, 2017 - 05:05 PM (IST)

पटनाः बिहार में हनीमून के ख्वाब सजा रहे एक दूल्हे काे शादी से पहली ही जेल की हवा खानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, शादी की सारी तैयारियां हाे चुकी थी। तय समय के पर दूल्हा-दुल्हन मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी करने भी पहुंच गए थे, लेकिन तभी वहां पुलिस अा पहुंची और दूल्हे और उसके पिता काे गिरफ्तार कर थाने ले गई। दरअसल, बिहार के बिशनपुरा गांव का रहने वाला विमलेश कुमार पहले से ही शादीशुदा था। वह अपनी पहली पत्नी और 2 बच्चे को छोड़ औरंगाबाद की रहने वाली निशा से शादी करने वाला था। लेकिन इस बात की खबर उसकी पहली पत्नी को मिल गई और उसने थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करवा दी।

पत्नी ने पुलिस काे बताया कि उनकी शादी 4 साल पहले हुई थी। उसका पति शादी के बाद से ही उसे पैसे के लिए प्रताड़ित करता था। पिछले कुछ दिनों से वह और उसके पिता घर से बाहर ही रहा करते थे। इसी बीच उसे पता चला कि वह दूसरी लड़की के साथ मंदिर में शादी करने वाले हैं, जिसके बाद उसने पुलिस का सहारा लिया। लिखित शिकायत मिलने के बाद थानेदार ने मामले को गंभीरता से लिया और मंदिर में जाकर शादी रूकवा दी। पुलिस को देखते ही विमलेश और उसके पिता के हाेश उड़ गए। फिलहाल पुलिस दाेनाें से पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News