दिवाली पर बाजार हुए गुलजार, लोगों का उमड़ रहा हुजूम...जमकर कर रहे खरीददारी

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 07:15 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिवाली के अवसर पर एक ओर बाजार गुलजार हैं। दिल्ली-एनसीआर से लेकर देशभर के बाजारों में लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। इस दिवाली लोग जमकर धन खर्च कर रहे हैं। कोविड के दो साल बाद बाजारों में एक बार फिर रौनक लौट आई है। कोविड के दो साल बाद बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ रही है। लोग जमकर सामान की खरीददारी कर रहे हैं। इस साल कैट ने दिवाली के अवसर पर करीब 2.50 लाख करोड़ का बाजार होने की उम्मीद जताई है।
PunjabKesari
दिल्ली के बाजारों में जमकर उमड़ रही भीड़
राजधानी दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट, सदर बाजार, चांदनी चौक में लोगों की हुजूम उमड़ रहा है। 22-23 तारीख को धनतेरस के अवसर पर बाजार को जमकर बिक्री की उम्मीद है। लोग सोना-चांदी से लेकर घर के सामानों में जमकर पैसा खर्च कर रहे हैं। सोने का भाव इस समय 50 हजार रुपए के करीब है।
PunjabKesari
दो साल बाद लोगों का डर खत्म
साल 2020 में कोरोना महामारी आने के 2 साल बाद लोगों के कोविड के प्रति डर खत्म होता दिखाई पड़ रहा है। बाजारों में उमड़ती भीड़ और बिना मास्क के लोग कोविड की परवाह किए बगैर घर से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसको लेकर चिंता जताई है और राज्य सरकारों को कोविड का पालन करने को कहा है। लेकिन लोगों में कोविड का डर नजर नहीं आ रहा है।
PunjabKesari
ऑनलाइन शॉपिंग का बाजार
स्थानीय बाजार के अलावा लोग ऑनलाइन शॉपिंग भी जमकर कर रहे हैं। दिवाली के अवसर पर ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को कंपनिया बड़े स्तर पर डिस्काउंट दे रही हैं। दशहर के अवसर पर लोगों ने 25 हजार करोड़ रुपए तक की ऑनलाइन शॉपिंग की थी। ऐसे में ऑनलाइन सामान बाजार को दिवाली पर बड़ी खरीददारी की उम्मीद है।
PunjabKesari
लोकल फॉर वोकल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोग स्थानीय उत्पादों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। बाजार में चीनी सामान की बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लोग अब सस्ते सामान की जगह गुणवत्ता पर ध्यान दे रहे हैं। चीन में कोविड नीति के कारण माल की सप्लाई बाधित हुई है। जिससे बाजार में चीनी माल कम आ रहा है। लोग मिट्टी के दीयों की जमकर खरीददारी कर रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News