सुषमा स्वराज के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई नेताओं ने जताया शोक

punjabkesari.in Wednesday, Aug 07, 2019 - 10:13 AM (IST)

नेशनल डेस्कः पूर्व विदेश सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से एम्स अस्पताल में निधन हो गया। स्वराज के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर शोक जताया। राष्ट्रपति ने कहा, “सुषमा स्वराज के निधन से बहुत दुःख हुआ है। देश ने अपनी एक अत्यंत प्रिय बेटी खोई है। सुषमा जी सार्वजनिक जीवन में गरिमा, साहस और निष्ठा की प्रतिमूर्ति थीं। लोगों की सहायता के लिए वे हमेशा तत्पर रहती थीं। उनकी सेवाओं के लिए सभी भारतीय उन्हें सदैव याद रखेंगे।
PunjabKesari
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि सुषमा एक ऐसी अदभुत नेता थीं जिनके सभी पार्टियों के लोगों से मित्रवत रिश्ते थे। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूँ। वह एक अद्भुत नेता थीं जिनकी पार्टी लाइन से इतर मित्रता थी।'' उन्होंने कहा, ''दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ऊॅं शांति।'' 
PunjabKesari
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुषमा स्वराज के शोक पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अत्यंत मूल्यवान सहयोगी सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से गहरा सदमा और पीड़ा हुई। उन्होंने आगे कहा कि वह एक अनुभवी सांसद थीं और पार्टी की तर्ज पर व्यापक रूप से सम्मानित थीं। उनका निधन हमारे लिए एक स्मरणीय क्षति है।
PunjabKesari
सिंह ने दूसरे ट्वीट में कहा,  “विदेश मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विदेश मंत्रालय के कामकाज में एक नई संवेदनशीलता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। वह पीपुल्स मिनिस्टर के रूप में जानी जाती थीं”। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज ने परिश्रम और प्रतिभा के साथ देश की सेवा की। राष्ट्र और पार्टी के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके प्ररिवार के प्रति मेरी संवेदना है।"
PunjabKesari

PunjabKesari
शाह ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि सुषमा स्वराज जी का निधन भाजपा और भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनके परिजनों, समर्थकों व शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शान्ति प्रदान करे। ॐ शांति शांति शांति।
PunjabKesari
सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूर्व विदेश मंत्री, वरिष्ठ नेत्री, दीदी सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन से मन अत्यंत पीड़ित है। उनका निधन भाजपा एवं देश की राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे। ॐ शांति।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News