ATM, LPG, Railway समेत कई बड़े बदलाव... 1 जुलाई 2025 से बदलेंगे कई बड़े नियम!

punjabkesari.in Saturday, Jun 28, 2025 - 06:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: 1 जुलाई 2025 से कुछ बड़े नियम बदलने वाले हैं, जो सीधे आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित करेंगे। इनमें रेलवे टिकट, बैंक से पैसे निकालने और रसोई गैस जैसी चीजें शामिल हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि क्या-क्या बदलेगा:

ट्रेन का सफर होगा थोड़ा महंगा

रेलवे 1 जुलाई से टिकट के किराए में बढ़ोतरी कर सकता है।

  • नॉन-AC डिब्बों में 1 पैसा प्रति किलोमीटर
  • AC डिब्बों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया जा सकता है।
  • छोटी दूरी पर फर्क कम होगा, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा महंगी हो सकती है।

Tatkal टिकट बुकिंग के नए नियम

अब तत्काल टिकट बुक करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह बदलाव टिकट दलालों को रोकने के लिए है।

  • 1 जुलाई से सिर्फ आधार से वेरिफाइड यूजर ही Tatkal टिकट बुक कर पाएंगे।
  • 15 जुलाई से आधार OTP वेरिफिकेशन जरूरी होगा।
  • एजेंट अब Tatkal बुकिंग की शुरुआत के 30 मिनट बाद ही टिकट बुक कर पाएंगे।
  • इससे आम यात्रियों को ज्यादा मौके मिलेंगे।

ATM से पैसे निकालना अब महंगा (ICICI बैंक)

अगर आप ICICI बैंक के ग्राहक हैं, तो ATM से पैसा निकालना अब पहले जैसा सस्ता नहीं रहेगा।

  • मेट्रो शहरों में सिर्फ 3 बार फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। इसके बाद: ₹23 प्रति बार पैसे निकालने पर, ₹8.5 गैर-नकद ट्रांजैक्शन (जैसे बैलेंस चेक आदि) पर।
  • नॉन-मेट्रो शहरों में 5 बार तक फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे।

LPG और हवाई ईंधन की कीमतों में बदलाव संभव

हर महीने की तरह, 1 जुलाई को भी रसोई गैस (LPG) और विमान ईंधन (Jet Fuel) की कीमतें बदली जा सकती हैं।

  • यदि कीमत बढ़ती है, तो रसोई खर्च पर असर पड़ेगा।
  • कीमत घटने पर राहत मिल सकती है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News