मानसर पुलिस ने चरस के साथ एक को दबोचा

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 12:49 PM (IST)

साम्बा :पुलिस ने एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। साम्बा थाने के अधीन आते मानसर पुलिस चौकी इलाके में सरूईंसर मोड़ में मानसर पुलिस एक युवक को पकड़ा जिसके पास से करीब 880 ग्राम चरस (42 छल्लियाँ) बरामद की। जानकारी के अनुसार मानसर की एक पुलिस पार्टी ने अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त की ड्यूटी करते हुए एक पैदल यात्री को रोका, जो संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। उक्त व्यक्ति की तलाशी के दौरान, उसके कब्जे से कुल 880 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी व्यक्ति की पहचान विक्रम कुमार पुत्र काली दास निवासी करोवा, जगानू, जिला उधमपुर के रूप में की गई है जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में साम्बा पुलिस ने 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News