MCD चुनाव: मनोज तिवारी का दावा- 450 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से गायब, साजिश रचने वालों को जेल हो

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2022 - 12:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह से मतदान जारी है। इसी बीच बीजेपी के नेता व सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, उनके पास कई सारे लोग आए हैं जिन्होंने शिकायत की कि उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 450 लोगों के नाम डिलीट कर दिए गए हैं। यह चिंतत करने वाली बात है कि 450 लोगों को वोट काट दिया गया है। यह एक बहुत बड़ी साजिश है। इसके खिलाफ शिकायत करेंगे और इस चुनाव को रद्द करने और फिर से चुनाव कराने की अपील करेंगे। साजिश रचने वालों की जगह जेल में है। 

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं
दिल्ली में एससीडी चुनाव 250 वार्डों पर जारी है। कांग्रेस-बीजेपी और आप जीत को लेकर दावा कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने दावा किया है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। उन्होंने कहा है कि  मेरा वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, जिस बूथ पर हूं वहां मेरा नाम नहीं है, जब तक ऑफिसियल कुछ नहीं आता तब तक कुछ नहीं कहां जा सकता है, मैं नाम पता करने की कोशिश कर रहा हूं। और लोगों की भी शिकायत आ रही है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। 

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी
दिल्ली में निगम चुनाव के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है, जिसमें मुख्यत: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए हो रहे चुनाव में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं, जिसके परिणाम राष्ट्रीय राजधानी से परे प्रभाव डाल सकते हैं। दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम साढ़े पांच तक चलेगा।

केजरीवाल की लोगों से अपील
आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे एमसीडी में एक ईमानदार और बेहतर शासन के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘साफ-स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने के लिए आज मतदान है, नगर निगम में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए मतदान है। सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील- दिल्ली नगर निगम में एक ईमानदार और काम करने वाली सरकार बनाने के लिए आज अपना वोट डालने जरूर जाएं।'' उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लोगों से कहा कि वे काम के लिए वोट डालें, न कि दिल्ली को कचरे का स्थान बनाने वालों के लिए। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News