मानेश कुमार ने किया कमाल, पत्नी और पिता के सपोर्ट से जीता 20+ गोल्ड मेडल
punjabkesari.in Wednesday, Dec 03, 2025 - 12:37 PM (IST)
जालंधर: मानेश कुमार ने अपने जीवन की चुनौतियों और संघर्षों को जीतते हुए फिज़िक और पावरलिफ्टिंग की दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। मानेश का यह सफर उनके पिता राम किशन और पत्नी रशपाल कौर के समर्थन के बिना संभव नहीं था।

मानेश के जीवन में 2011 में एक मोड़ आया जब उन्होंने सभी चीज़ें छोड़ दी थीं। लेकिन 2021 में उनकी पत्नी को कैंसर हो गया। पत्नी ने मानेश को प्रोत्साहित किया कि वह अपने “Mr. India” का सपना पूरा करें। उनकी इस प्रेरणा ने मानेश को फिर से गेम में लौटने के लिए प्रेरित किया।

करियर की उपलब्धियां:
-
2022:
-
Mr. Punjab (Silver)
-
Mr. India (2 Gold, 1 Silver)
-
-
2023:
-
Mr. King of India (3 Gold)
-
Mr. Muscle Mania (2 Gold)
-
Mr. Miss & Mr. India (2 Gold)
-
Mr. India Men Physique Overall
-
Mr. Olympia Asia, Thailand (1 Gold)
-
Mr. Asia (2 Gold)
-
Mr. Universe, Thailand (3 Gold)
-
Mr. Galaxy, Bangkok (2 Gold)
-
-
2024:
-
Mr. World Powerlifting (3 Gold), Pattaya
-
Mr. World (3 Gold), Pattaya
-
-
2025:
-
Mr. Asia (1 Gold, 1 Bronze)
-
Mr. World Powerlifting (2 Gold), United World Sports Fitness Federation, Thailand
-
600+ एथलीट्स और 70+ देशों में भारत का गौरव बढ़ाया
-
मानेश ने बताया कि उनकी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपनी पत्नी रशपाल कौर और पिता राम किशन को जाता है। पत्नी के कहने पर उन्होंने अपने सपनों को दोबारा जीने की हिम्मत जुटाई और आज वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम चमका रहे हैं।
मानेश कुमार का संघर्ष और दृढ़ निश्चय यह साबित करता है कि मुश्किल हालात में परिवार और हौसले से हर सपना साकार किया जा सकता है।
