अरे वाह! WhatsApp में जल्द आने वाला है ये कमाल का फीचर, पढ़ें काम की बात

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 05:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क : WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया और मजेदार फीचर लेकर आ रहा है। अगर आप अक्सर ग्रुप चैट में फिल्मों, वेब सीरीज या मैच को लेकर बातें करते हैं और किसी का सस्पेंस खराब नहीं करना चाहते, तो यह अपडेट आपके लिए काम का साबित हो सकता है। इस नए फीचर की मदद से आप अपने मैसेज के किसी खास हिस्से को छिपा सकते हैं और सामने वाला उसे सिर्फ टैप करने पर ही देख पाएगा।

Spoiler फीचर क्या है?

WhatsApp का नया ‘Spoiler’ ऑप्शन यूजर्स को यह सुविधा देगा कि वे मैसेज के कुछ हिस्सों को छिपा सकेंगे। छिपाया गया टेक्स्ट ग्रे रंग की परत से ढका रहेगा। जब रिसीवर उस हिस्से पर टैप करेगा, तभी वह टेक्स्ट दिखाई देगा। इस तरह आप अपने ग्रुप में कोई सस्पेंस, फिल्म या मैच का रिजल्ट बिना किसी को खराब किए शेयर कर सकते हैं।

सबसे पहले किसने दी जानकारी?

इस अपडेट की जानकारी सबसे पहले WABetaInfo ने दी। यह प्लेटफॉर्म WhatsApp के बीटा वर्जन में आने वाले बदलावों पर नजर रखता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर iOS TestFlight बीटा और Android बीटा दोनों में देखा गया है। इसका मतलब है कि WhatsApp इसे दोनों प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी कर रहा है।

मौजूदा टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल्स के साथ मिलेगा विकल्प

जब यह फीचर लॉन्च होगा, यह बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइकथ्रू जैसे मौजूदा टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल्स के साथ दिखाई देगा। यूजर किसी भी टेक्स्ट को स्पॉइलर बनाना चाहे, उसे चुनकर इस विकल्प को लागू कर सकेगा।

Reddit जैसा शॉर्टकट भी हो सकता है

संभावना है कि WhatsApp इसमें एक शॉर्टकट तरीका भी देगा। जैसे Reddit पर स्पॉइलर टैग लगाने के लिए डबल वर्टिकल बार (||) का इस्तेमाल होता है। यूजर अगर टेक्स्ट के पहले और बाद में ऐसे चिन्ह लगा दें, तो मैसेज अपने आप स्पॉइलर फॉर्मेट में बदल जाएगा। यह तरीका Reddit यूजर्स के लिए पहले से परिचित है।

फिलहाल सिर्फ टेक्स्ट तक सीमित

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार यह फीचर फिलहाल केवल टेक्स्ट मैसेज के लिए ही होगा। तस्वीर, वीडियो या वॉइस नोट्स में इसे जोड़ा जाएगा या नहीं, इस पर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

ग्रुप चैट में होगा ज्यादा उपयोगी

यह फीचर खासतौर पर ग्रुप चैट के लिए उपयोगी रहेगा। अक्सर लोग नई फिल्म, वेब सीरीज या लाइव मैच के नतीजे तुरंत शेयर कर देते हैं, जिससे दूसरों का अनुभव खराब हो सकता है। स्पॉइलर फीचर की मदद से चर्चा जारी रहेगी और किसी का सस्पेंस भी सुरक्षित रहेगा।

कब होगा लॉन्च?

WhatsApp ने अभी इस फीचर की आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, बीटा वर्जन में दिखने का मतलब है कि इस पर काम तेजी से चल रहा है। लेकिन ध्यान रहे कि हर बीटा फीचर तुरंत सभी यूजर्स तक नहीं पहुंचता।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News