मणिपुर: कांग्रेस को एक और झटका, चार विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2017 - 04:14 PM (IST)

इंफाल: मणिपुर में कांग्रेस के चार विधायक आज भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के भावनंद और अन्य नेताओं की मौजूदगी में काकचिंग से विधायक वाई सुरचंद्र, कुंबी से एस बीरा, वांगोई से ओ लुखोई और सैतू से गामथांग हाओकिप भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले भी कांग्रेस के 2 विधायक-श्याम कुमार और गिनसुआनहाउ भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

कांग्रेस ने विधानसभा में 28 सीटों पर विजय हासिल की थी जिनमें से कुल 6 विधायक भाजपा में शामिल हो गये हैं। इससे चुनाव में महज 21 सीटें हासिल करने वाली भाजपा के पास अब 27 सीटें हो गई हैं। भाजपा को एनपीपी, एनपीएफ के चार विधायक तथा लोक जनशक्ति पार्टी, तृणमूल के एक-एक और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन हासिल है। राज्य की भाजपा नीत सरकार के पास अब कुल 37 सदस्य हो गए हैं। विधानसभा के अध्यक्ष भाजपा के सदस्य हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News