मणिपुर के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में अमित शाह, जेपी नड्डा से की मुलाकात
punjabkesari.in Monday, May 15, 2023 - 12:36 AM (IST)

नई दिल्लीः मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने चार कैबिनेट मंत्रियों और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शारदा देवी के साथ रविवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राज्य के मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सपम रंजन सिंह ने मीडिया को यह जानकारी दी।
यह बैठक ऐसे समय हुई जब कुछ दिन पहले ही मणिपुर में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी, जिसमें 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहे। सपम रंजन सिंह ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री, उनके चार कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा की प्रदेश इकाई की प्रमुख ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की।''
उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि बैठक में किन मुद्दों को लेकर चर्चा हुई, लेकिन कहा कि मुख्यमंत्री अपनी दिल्ली यात्रा के बारे में पत्रकारों को जानकारी देने के लिए सोमवार सुबह इंफाल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री आज रात मणिपुर लौट रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया गया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Anant Chaturdashi: आज अनंत चतुर्दशी पर इस विधि से करें पूजा, हर मनोकामना हो जाएगी पूरी

भाजपा का 2024 के चुनावों को लेकर रोहतक में होगा मंथन

Chanakya Niti: इस तरह के लोगों से भगवान हमेशा रहते हैं प्रसन्न, देखें क्या आप भी हैं उनकी गिनती में

Anant Chaturdashi: आज इस कथा को पढ़ने से मिलेगा राजयोग का सुख