ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, शव की नहीं हुई पहचान

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 07:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क : मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को चलती ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यह जानकारी दी। जीआरपी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर यह व्यक्ति महानगरी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया।

जीआरपी के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 30 साल की आंकी गई है, हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृतक का पंचनामा एवं अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान करने की कोशिशें भी जारी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News