भूस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, पुंछ में भारी बारिश ने मचाई तबाही
punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 06:25 PM (IST)
नेशनल डेस्क : जम्मू कश्मीर के बारिश से प्रभावित पुंछ जिले में सोमवार को एक मकान के भूस्खलन की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लोरन गांव के ऊंचाई वाले इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि भूस्खलन की चपेट में आया मकान मिट्टी से बना हुआ था। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है और मारे गए सात लोगों में चार महिलाएं शामिल हैं। शनिवार शाम से पुंछ जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है।
अधिकारियों के अनुसार, लोरन में मारे गए सात लोगों समेत जिले में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोग लापता हैं।
