पत्नी से जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाया पति, खुद को विस्फोट से बांधकर उड़ाया

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 12:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान में उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में आज पत्नी के वियोग में एक युवक ने अपने शरीर पर विस्फोटक पदार्थ बांध कर स्वयं को उड़ा दिया। गोवर्धन विलास थानाधिकारी भवानी सिंह राजावात ने बताया कि थाना क्षेत्र के बलीचा गांव के रहने वाले विनोद मीणा का कई दिनों से अपनी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था। इस वजह से उसकी पत्नी अपने पीहर चली गई। 

विनोद दो तीन दिनों से मानसिक तनाव में था। मृतक पत्थरों की खदान में काम करता था इसलिए खदान में पत्थरों को तोडऩे के लिए काम आने वाले विस्फोटक पदार्थ को अपने शरीर पर बांधकर घर से कुछ दूर सड़क पर आकर उसमें विस्फोट कर आत्महत्या कर ली। विस्फोट के कारण विनोद के शरीर के टुकड़ों में बिखर गया। 

इस घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोवर्धन विलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शरीर के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गनीमत यह रही कि विनोद ने अपने घर के अंदर इस डेटोनेटर का इस्तेमाल नहीं किया जिससे आसपास के घरों के अंदर जान और माल का नुकसान हो सकता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News