यहां होे रही है ममता बनर्जी की शादी, वैडिंग कार्ड में दूल्हे का नाम पढ़ लोग हुए हैरान

punjabkesari.in Saturday, Jun 12, 2021 - 09:23 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  तमिलनाडु में एक शादी के निमंत्रण ने काफी हलचल मचा दी है, जिसमें दुलहन का नाम पी ममता बनर्जी और दूल्हे का नाम ए एम सोशलिज्म लिखा गया है। कई लोग शादी के इस निमंत्रण की प्रमाणिकता को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

 

यह निमंत्रण पत्र भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के तमिल मुखपत्र जन शक्ति में सोमवार को प्रकाशित हुआ था, जिसके बाद से ही यह लोगों की चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। निमंत्रण पत्र में दूल्हे के बड़े भाइयों के रूप में ए एम कम्युनिज्म और ए एम लेनिनिज्म के नामों का भी उल्लेख किया गया है।

 

भाकपा सूत्रों ने कहा कि ए एम सोशलिज्म पार्टी के सलेम सचिव ए मोहन उर्फ स्टालिन मोहन का पुत्र है जबकि दुलहन कांग्रेस के एक नेता की पौत्री है, जिन्होंने अपनी उसका नाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम पर रखा था। पनमारथुपट्टी शहर के पार्षद मोहन ने कहा कि वे चाहते हैं कि उनकी भविष्य की पीढ़ियां साम्यवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाएं। मोहन ने कहा कि उनके पोते का नाम मार्क्सिज्म है। मोहन ने कहा कि यदि परिवार में किसी लड़की का जन्म होता है तो उसका नाम क्यूबाइज्म रखा जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News