कानपुर सड़क हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया शोक, बोलीं- परिजनों को दुख सहने की शक्ति मिले

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 06:57 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश में एक दुर्घटना में हुई 26 लोगों की मौत पर रविवार को शोक व्यक्त किया। उन्होंने शनिवार को हुए इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

बनर्जी ने ट्वीट किया, ''कानपुर में दुखद ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ, जिसके कारण कईं लोगों की मौत हो गई। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों और दोस्तों को दुख की घड़ी में शक्ति मिले। मेरी प्रार्थना घायलों के साथ है, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।''

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र में भदेउना गांव के निकट शनिवार को सवारियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली के तालाब में गिर जाने से 26 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News