PM मोदी ने महाराष्ट्र सड़क हादसे पर जताया शोक, अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 12:15 AM (IST)

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर रविवार को गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की।

सोलापुर जिले की मालशिरस तहसील में रविवार को एक पिक-अप वाहन के सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर जाने से उसमें सवार चार महिलाओं और चार बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''महाराष्ट्र के सोलापुर ग्रामीण में हुई दुखद दुर्घटना में लोगों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News