राफेल के दस्तावेज चोरी होने पर बोली ममता- देश में क्या तमाशा चल रहा है?

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2019 - 05:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राफेल डील को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गोपनीयता कानून की आड़ में एक प्रतिष्ठित प्रकाशन समूह के संपादक को धमकाया जाना बेहद शर्मनाक है।
 PunjabKesari

बनर्जी ने ट्वीट किया कि ये देश में क्या तमाशा चल रहा है,खुद रक्षा मंत्रालय से चुरा लिया है। ये तो देश के लिए बहुत खतरे की बात है। इस के बारे में सरकार क्या कहेगी? यहां छुपा रुस्तम कौन है? इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने लिखा कि इंतज़ार कीजिये, जल्द ही चुनाव में फैसला होगा। 

PunjabKesari
वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि मीडिया का लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका है। मैं भाजपा सरकार द्वारा एक वरिष्ठ पत्रकार को धमकाने की कड़ी निंदा करती हूं। पत्रकारों को धमकाने के लिए सरकारी गोपनीयता कानून का इस्तेमाल करना बेहद ही शर्मनाक है। वह अपनी सुविधा के अनुसार मीडिया की स्वतंत्रता एवं अधिकारों पर अंकुश नहीं लगा सकते। 
PunjabKesari

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार की ओर से अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल द्वारा उच्चतम न्यायालय में दर्ज कराये गए उस बयान पर यह टिप्पणी की, जिसमें कहा गया था कि राफेल विमान सौदे से जुड़े खुफिया दस्तावेज जो एक अखबार में छपे थे, रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गये जिसे संभवत: पूर्व कर्मचारियों ने चुरा लिए है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News