ममता बनर्जी ने की मोदी सरकार की आलोचना

punjabkesari.in Tuesday, Jan 23, 2018 - 04:26 PM (IST)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं करने पर मोदी सरकार की आलोचना की और कहा कि बोस को उतना सम्मान नहीं मिला जितने के वह हकदार हैं।  मुख्यमंत्री ने बोस की 121वीं जयन्ती के मौके पर यहां रेड रोड पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि इस देश की अब भी नेताजी के लापता होने के बारे में सच्चाई जानने की इच्छुक है।  

ममता ने कहा, ‘‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती को अब तक राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं किया गया। क्या हम उनके प्रति इतना सम्मान नहीं दिखा सकते? राज्य ने कई साल पहले 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था।’’  उन्होंने कहा कि अगर सरकार नेताजी को सम्मान नहीं दे सकती तो उनसे कोई उम्मीद नहीं रखना बेहतर होगा।  मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देश की जनता जानना चाहती है कि उनके साथ क्या हुआ। जो बात कही गई उस पर केवल एक वर्ग को विश्वास है।’’  

 गौरतलब है कि पिछले सप्ताह एक ट्वीट में ममता ने कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नेताजी और स्वामी विवेकानंद की जयन्तियों को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News